Bihar KhabarsBihar KhabarsBihar Khabars
  • Home
  • India
  • Bihar
  • Business
  • Lifestyle
  • Sports
  • Career
  • Religion
  • Health
  • Entertainment
Search
  • Home
  • India
  • Bihar
  • Business
  • Lifestyle
  • Sports
  • Career
  • Religion
  • Health
  • Entertainment
© 2016 BIHAR KHABAR
Reading: होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, बिहार में बी-सैप के साथ सेंट्रल फोर्स तैनात
Share
Font ResizerAa
Bihar KhabarsBihar Khabars
Font ResizerAa
  • Home
  • India
  • Bihar
  • Business
  • Lifestyle
  • Sports
  • Career
  • Religion
  • Health
  • Entertainment
Search
  • Home
  • India
  • Bihar
  • Business
  • Lifestyle
  • Sports
  • Career
  • Religion
  • Health
  • Entertainment
Follow US
© 2016 (BIHAR KHABAR) SUBHAKAR MEDIA Pvt Ltd.
Bihar Khabars > Bihar > होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, बिहार में बी-सैप के साथ सेंट्रल फोर्स तैनात
Bihar

होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, बिहार में बी-सैप के साथ सेंट्रल फोर्स तैनात

Bihar Khabar
Last updated: March 14, 2025 7:15 am
Bihar Khabar - Admin
Share
3 Min Read
SHARE

बिहार में होली में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर है। विशेषकर कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले तत्वों से पुलिस-प्रशासन कड़ाई से निबटेगा। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई होगी। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलों में स्थानीय पुलिस के अतिरिक्त बी-सैप और केंद्रीय बलों की लगभग पांच दर्जन टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। संवेदनशील इलाकों में रैफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। वहीं पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की छुट्टी पहले से ही 18 मार्च तक रद्द है।

Contents
डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध : डीजीपीइन नंबरों पर दें सूचना :

 

- Advertisement -
Ad image

होली के दौरान ही जुमे की नमाज है। इसे देखते हुए उपद्रवी तत्वों पर बिहार पुलिस की विशेष नजर है। ऐसे असामाजिक तत्वों की थाना से लेकर मुख्यालय स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। त्योहार के दौरान डीजे, सार्वजनिक रूप से अश्लील गाना बजाने और सड़कों पर हुड़दंग जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर गश्ती बढ़ाने सहित अन्य उपाय किए गए हैं।

 

डीजीपी कंट्रोल रूम और सोशल मीडिया कंट्रोल रूम में डीएसपी से इंस्पेक्टर रैंक तक अतिरिक्त पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगाते हुए इसे 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। सोशल मीडिया सेल अफवाह फैलाने वालों के साथ ही वैमनस्यता को बढ़ावा देने वाले पोस्ट करने एवं उसे शेयर करने वालों पर निगरानी रखेगा। जिला एवं क्षेत्र के अफसरों को नियमित अंतराल पर खैरियत प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है।

 

कानून व्यवस्था में आम लोगों का सहयोग लेने के लिए थाना स्तर पर स्थानीय प्रबुद्ध लोगों के साथ शांति समिति की बैठकें भी की गयी हैं। होली को देखते हुए शराब की सप्लाई पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस और मद्यनिषेध विभाग के पदाधिकारी-कर्मी सक्रिय हैं। लगातार भारी मात्रा में शराब बरामद भी की गई है।

 

डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध : डीजीपी

डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि होली को लेकर सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही रैश ड्राइविंग नहीं करने की अपील की है।

 

इन नंबरों पर दें सूचना :

आकस्मिक हेल्पलाइन : 112

मद्य निषेध : 15545

महिला हेल्पलाइन : 181

साइबर क्राइम : 1930

TAGGED:Bihar ka holiHappy holiHoliHoli hurdang

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article नीतीश कुमार पर चौतरफा हमले शुरू, लालू और तेजस्वी की RJD ने बिहार चुनाव से पहले बदला गियर
Next Article बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2025 (Bihar Board 12th Science Result)
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

लालू परिवार ने तेजप्रताप से धोखा किया, नीतीश के मंत्री का तेजस्वी पर हमला; महाभारत की याद दिलाई..
Bihar Political
May 15, 2025
3 साल का भाई, 2 साल की बहन जिंदा जले; लखनऊ बस हादसे में मां-बाप बच गए…..
Bihar Uttar Pradesh
May 15, 2025
51 लाख का 5 बीमा कराया, शराब पिलाकर हथौड़े से हत्या, फिर कार से कुचला, 10 माह बाद ऐसे खुला राज
Crime Uttar Pradesh
May 2, 2025
एक लड़की ने शादी में कराया बवाल, बीच फेरों से उठकर उसी के साथ भागा दूल्हा, मंडप में रह गई दुल्हन
Lifestyle Uttar Pradesh
May 2, 2025
Bihar KhabarsBihar Khabars
Follow US
© 2016 (BIHAR KHABAR) SUBHAKAR MEDIA Pvt Ltd.
  • Home
  • India
  • Bihar
  • Business
  • Lifestyle
  • Sports
  • Career
  • Religion
  • Health
  • Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?