Bihar: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों युवती बहियार में पानी भरे गड्ढे में घोंघा चुनने गई थीं, तभी दोनों गहरे पानी में चली गई और दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव के बहियार की है।
बताया जा रहा है कि मटिहानी गांव निवासी विनोद महतो की शादीशुदा बेटी मनीषा कुमारी और भूषण महतो की बेटी कुंती कुमारी शुक्रवार की सुबह घोंघा चुनने गई थी। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गई। दोनों को डूबते हुए देख लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए खोदावंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े: CM Nitish Kumar नालंदा से निकल सीधा पार्टी ऑफिस पहुंचे, संजय झा और विजय चौधरी को दिया बड़ा टास्क